बगहा, मई 14 -- शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड के नगर पंचायत मच्छरगावां बाजार स्थित ठाकुर धाम मंदिर के यज्ञशाला परिसर में मंगलवार की रात चौदह कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया था। श्री राधा कृष्ण शादी समिति के द्वारा हर वर्ष गरीब कन्याओं का शादी कराया जाता है। इससे गरीब परिवारों को काफी राहत मिलती है। इस सामोहीक विवाह समारोह में चौदह जोड़े वर वधुओं की हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गया। जिसमें दिव्या कुमारी दूर्गेश पासवान रेनू कुमारी रामबाबू कुमार पुजा कुमारी रवि कुमार पुजा कुमारी साहेब कुमार रंजू कुमारी मथुरा कुमार राम लक्ष्मी कुमारी कन्हैया कुमार दीपावली कुमारी नीतेश कुमार काजल कुमारी प्रेम कुमार मूर्ति कुमारी अविनाश शर्मा मिंकी कुमारी राजन कुमार नट प्रीति कुमारी आलोक कुमार निशू कुमारी जोखू मुखिया आद...