बगहा, मार्च 6 -- शनिचरी। योगापट्टी थाना के नगर पंचायत मच्छरगांवा वार्ड संख्या दस में गुरुवार की रात ग्यारह बजे बुधन यादव के घर में लगी आग देखते ही देखते आसपास के घरों में फैल गयी। जिससे बुधन यादव के घर के साथ-साथ गणेश यादव और जोगिंदर यादव के घर जलकर राख हो गए। जिससे बुधन यादव की पोती शादी के लिए रखे गए उपहार व 70 हजार रुपये समेत ट्रैक्टर और डेढ़ दर्जन बकरियां जलकर राख हो गयी। आग इतनी विकराल थी कि घर से लोग कुछ भी नहीं निकाल पाए। आग बुझाने के प्रयास में बुधन यादव व गणेश यादव मामूली रुप से जख्मी हो गए। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार नगर पंचायत मच्छरगांवा वार्ड संख्या दस में गुरुवार की देर रात करीब ग्यारह बजे बुधन यादव के घर अचानक आग लग गई । आग लगने से परिजनों की निंद खुली तो वे लोग दौड़कर घर से बाहर निकले और शोर मचाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.