मच्छरगांवा की बेटी बनी आरडीओ, ग्रामीणों ने किया स्वागत
बगहा, जून 22 -- शनिचरी,एक संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी परीक्षा पास कर मच्छरगांवा बाजार निवासी चंद्रभूषण प्रसाद जयसवाल की पुत्री साक्षी कुमारी ग्रामीण विकास पदाधिकारी बनकर सोमवार की शाम पटना से अपने पैतृक गांव मच्छरगांवा बाजार पहुंची। फतेहपुर चौक पर उसको बधाई देने के लिए गांव के दर्जनों लोग फूल माला से उसका भव्य स्वागत किए और पूरे गांव में उसे गाजे बाजे के साथ घुमाया गया। गांव पहुंचे पर महिलाओं ने फुल बरसाए और साक्षी को बधाइयां दी साथ ही मिठाइयां खिलाई गई । साक्षी के दरवाजे पर उपस्थित नगरअध्यक्ष अश्विनी कुमार जनसुराज के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सोनी पार्षद प्रतिनिधि मनोज प्रसाद फौजी समेत दर्जनों लोगों ने साक्षी को मिठाई खिलाकर उसे आशीर्वाद दिया । यह भी पढ़ें- साकेत कुमार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर चयनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.