रामगढ़, मार्च 17 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सोसोकलां गांव निवासी रामलाल महतो के पुआल रखे मचान में अचानक आग लग गई। जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ है। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन पुआल को बचाया नहीं जा सका, पुआल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि धान कटाई के बाद किसान पशुओं के चारे के लिए मचान में पुआल को संभाल कर रखा गया था। इस पुआल को चारे के रुप में पूरे वर्ष उपयोग किया जाता। इस घटना से किसान के सामने पशुओं को खिलाने के लिए चारे का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित किसान ने आपदा प्रबंधन विभाग से तत्काल चारा उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.