हजारीबाग, अप्रैल 28 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बढ़ते दुष्प्रभावों के बीच अब किसान वैकल्पिक खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में जन जागरण केंद्र, विष्णुगढ़ प्रखंड के 11 गांवों में आधुनिक तकनीक और जैविक खेती को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में जुटा है। संस्था द्वारा मचान खेती के लिए प्रशिक्षण, सामग्री और तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है, जिससे एक ही जमीन पर तीन-चार फसलें उगाकर किसानों की आय बढ़ रही है। संस्था ने 2000 परिवारों की महिलाओं को जैविक खाद और प्राकृतिक कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण देकर खेती में उनकी भागीदारी बढ़ाई है। इससे खेती की लागत कम हुई है और उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार आया है। हर गांव में कृषि सहायता केंद्र स्थापित कर किसानों को बीज, उपकरण और सलाह निःशुल्क दी जा रही है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.