मचाडो की वापसी से पहले अमेरिका ने वेनेजुएला को दी थी सूचना
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने हफ्तों पहले काराकास के अधिकारियों से कहा था कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचाडो बिना किसी दिक्कत के अपने देश लौट सकें। उनका यह बयान तब आया, जब लगभग एक साल तक निर्वासन में रहने के बाद मचाडो काराकास लौटीं। वहां उनके स्वागत में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जो अमेरिका समर्थित सरकार के लिए एक चुनौती है। उनकी वापसी के समय के बारे में पूछे जाने पर रुबियो ने कहा कि हफ्तों पहले हमने वहां के अंतरिम अधिकारियों से बात की थी। वाशिंगटन ने स्पष्ट किया था कि मचाडो को बिना किसी परेशानी के अपने देश लौटने की अनुमति मिलनी चाहिए। उन्होंने हमसे कहा कि अगर वह चाहें तो हवाई अड्डे पर आ सकती हैं और हमने यह बात उनकी टीम तक पहुंचा दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.