नवादा, अप्रैल 1 -- वारिसलीगंज (नवादा), निज संवाददाता। मंगलवार को नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मघडा गांव स्थित शीतला मंदिर परिसर में हुई भगदड़ में नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखंड के कुंभी गांव की एक महिला की मौत हो गई। मृतका आशा देवी (60 वर्ष) कुंभी गांव निवासी मिथिलेश झा की पत्नी थीं। मंदिर परिसर में पूजा के दौरान दम घुटने से उनकी मौत हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। देर शाम शव को गांव लाया। शव पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका के देवर शंभू शरण पाठक ने बताया कि आशा देवी मंगलवार की अहले सुबह पूजा अर्चना करने के लिए नालंदा जिले के मघड़ा गांव स्थित मां शीतला मंदिर गई थी। मंदिर परिसर में काफी भीड़ पहले से जमा थी। इसी बीच वह पूजा सामग्री के साथ मंदिर के दरवाजे तक पहुंची ही थी कि अचानक भीड़ अनिय...