छपरा, अप्रैल 17 -- सारण को मिला तीन हेक्टेयर लक्ष्य छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारण जिले के पान किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब मगही पान की खेती करने वाले किसानों को लागत का आधा खर्च खुद नहीं उठाना पड़ेगा। राज्य सरकार की पान विकास योजना के तहत किसानों को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा, ताकि पान उत्पादन को बढ़ावा मिले और किसानों की आय में वृद्धि हो सके। जिले को इस वर्ष तीन हेक्टेयर क्षेत्र में पान की खेती का लक्ष्य मिला है। योजना से पुराने पान उत्पादकों के साथ नए किसानों को भी खेती से जुड़ने का अवसर मिलेगा। योजना के तहत किसान अधिकतम 100 वर्गमीटर क्षेत्र में बांस का बरेजा बनाकर पान की खेती कर सकेंगे। इस क्षेत्रफल में खेती करने पर सरकार की ओर से 11 हजार 750 रुपये तक की सहायता राशि दी जाएगी। अनुदान का लाभ सीधे किसानों के खाते में भेजा जाएगा। जि...