संतकबीरनगर, अगस्त 3 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने रविवार को दुर्गा मंदिर मगहर के पास से धोखाधड़ी मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि 11 जून 2026 को पीड़िता गुड्डी गुप्ता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि भूमि क्रय के नाम पर आरोपियों के जरिए उनसे 40,00,000 रुपये में सौदा तय किया गया। जिसके क्रम में उन्होंने अग्रिम रूप से 24,00,000 (16 लाख ऑनलाइन एवं 08 लाख नकद) का भुगतान किया। इसके उपरांत आरोपियों के जरिए विभिन्न बहाने बनाकर भूमि का बैनामा नहीं किया तथा शेष धनराशि की मांग की जाती रही। आरोप है कि अनुबंध के दौरान कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनके साथ धोखाधड़ी की गई तथा धनराशि वापस मांगने पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: प्रयागराज में भूमि दिलाने के नाम पर शिक्ष...