संतकबीरनगर, मई 31 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मगहर दुर्गा मंदिर चौराहे पर 15 दिन पूर्व यातायात पुलिस और एनएचएआई के जरिए सुरक्षा के नाम पर यहां लोहे के अवैध बैरियर लगाकर मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है। इसकी वजह से लोगों को अवागमन करने परेशानी हो रही है। मगहर कस्बा निवासी अधिवक्ता कुलदीप मिश्र ने डीएम, एसपी और एनएचएआई के परियोजना निदेशक गोरखपुर को पत्र भेजकर अवैध बैरियर को हटाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मगहर दुर्गा मंदिर से अवैध बैरियर हटाने की किया मांगअवरोध की समस्या मगहर कस्बे के मोहनलालपुर मोहल्ले के रहने वाले अधिवक्ता कुलदीप मिश्र का आरोप है कि यातायात पुलिस एवं एनएचआई ने 11 मई 2026 को सुरक्षा का हवाला देते हुए दुर्गा मन्दिर मगहर चौराहे पर लोहे का बैरियर लगाकर सड़क को‌ पूरी तरह से बन्द क...