चंदौली, अप्रैल 4 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड शहाबगंज के मगरौर गांव में पिछले दो महीनों से सफाई कर्मी की तैनाती न होने से हालात बदतर हो गए हैं। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में गांव के लोग खुद ही सफाई करने को विवश हैं, जिससे उनमें प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सफाई के लिए कम से कम दो सफाई कर्मी की नियुक्ति होना जरूरी था मगर शुरू से ही एक सफाई कर्मी के भरोसे पूरे गांव की आधा अधूरा सफाई की जाती रही है उसका भी तबादला होने के बाद से अब तक किसी नए कर्मी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसके चलते नियमित सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.