रामपुर, मार्च 17 -- बिलासपुर। गांव खौंदलपुर स्थित जिलानी मस्जिद के इमाम मौलाना शाहिद हुसैन (52) का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया। मगरिब की नमाज अदा कराकर घर लौटते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके सहयोगी मौलाना अब्दुल कय्यूम ने बताया कि मौलाना शाहिद हुसैन वर्ष 2003 से खेड़ा शरीफ स्थित जिलानी मस्जिद में इमाम के रूप में सेवाएं दे रहे थे। बीते रविवार की शाम जब वे मगरिब की नमाज पढ़ाकर मस्जिद से बाहर निकले, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौलाना के आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे खौंदलपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.