रुडकी, मई 3 -- बुग्गावाला, संवाददाता। क्षेत्र में हुए दर्दनाक मगरमच्छ हमले के बाद समाजवादी पार्टी उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचा। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। इस दौरान महंत शुभम गिरी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और जलभराव की समस्या के चलते मगरमच्छों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने तुरंत प्रशासन और सरकार से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने वन विभाग से अपील की कि ऐसे स्थानों की पहचान कर मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी, प्रदेश पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महिपाल सिंह सहित वरिष्ठ नेता हरगोव...