रुडकी, जून 13 -- लक्सर। दो अलग-अलग स्थानों पर मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों मगरमच्छों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि शुक्रवार की रात ग्राम न्यामतपुर में श्रवण के खेत में मगरमच्छ देखा गया था। जबकि दूसरी जगह ग्राम खेड़ी कलां में कृष्ण शर्मा के घर के बाथरूम में एक मगरमच्छ घुस गया था। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों मगरमच्छों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। रेस्क्यू अभियान में वन कर्मी गुरजंट सिंह, भोपाल सिंह और शिव कुमार गुप्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...