फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- जहानगंज, संवाददाता। राजेपुर टप्पा मंडल गांव के बाहर खेतों में मगरमच्छ देख ग्रामीण घबरा गये। खेतों से दौड़ पड़े। वन विभाग की टीम ने पकड़कर मगरमच्छ को काली नदी में छोड़ दिया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।गांव से कुछ ही दूरी पर काली नदी बह रही है। सुबह को ग्रामीण खेतों पर काम कर रहे थे। इस बीच एक किसान के खेत पर ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा। इस पर शोर शराबा हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। कहीं कोई समस्या न हो जाये इस पर ग्रामीण दूर हो गये। जानकारी वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मेहनत के बाद टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और काली नदी में पुल के पास ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण भी नहीं समझ पा रहे है कि यह पानी से निकलकर कैसे इस ओर आ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.