लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम लखहा भूड़ में मगरमच्छ के हमले में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक विशाल गुप्ता और रवि गुप्ता बीते तीन दिनों से लापता थे, जिनकी तलाश जारी थी। बाद में पता चला कि दोनों बच्चों की मगरमच्छ के हमले में जान चली गई।घटना से आहत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विपुल गुप्ता अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिया। विपुल गुप्ता ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.