फतेहपुर, सितम्बर 1 -- औंग। देवमई के गलथा गांव में बाढ़ का पानी गांव के किनारे पहुंचने के बाद मगरमच्छ आने की सूचना से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डायल-112 पर सूचना दिए जाने के बाद राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी लेकर मौके पर जांच की। हालांकि ग्रामीणों ने मगरमच्छ देखे जाने की बात से साफ इनकार कर दिया। नायब तहसीलदार अमरेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ गलथा गांव पहुंचे। उनके साथ लेखपाल कुलदीप उत्तम और कुलदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहे। टीम ने गांव के आसपास बाढ़ के पानी और जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से मगरमच्छ के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उसे देखने की पुष्टि नहीं की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चितौली के समीप दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...