महाराजगंज, फरवरी 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के निचलौल रेंज में स्थित दर्जिनिया ताल के आसपास ईको-टूरिज्म से जुड़ी परियोजनाएं विकसित होंगी। इसके लिए डीएम संतोष कुमार शर्मा ने डीएफओ निरंजन सुर्वे को कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। पर्यटन को बढ़ाने के लिए दर्जिनिया ताल के किनारे ट्री-हाउस, पार्क व सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। गंडक नदी के किनारे स्थित दर्जिनिया ताल प्राकृतिक रूप से मगरमच्छों का बड़ा प्रजनन केंद्र है। इसे व्यवस्थित पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। बीते दिनों डीएम संतोष कुमार शर्मा व डीएफओ निरंजन सुर्वे ने ताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान यह बात उभरकर आई कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बावजूद यहां बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी पहुंच रहे हैं। डीएम अधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.