सराईकेला, फरवरी 19 -- राजनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की वंदनीय माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजनगर प्रखंड अंतर्गत मगरकेला गांव में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में मगरकेला सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रद्धा-भक्ति के साथ हवन में आहुति दी। हवन के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को दीक्षा एवं गुरु मंत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर चार गर्भवती महिलाओं का सम्मान किया गया। साथ ही 32 महिला, पुरुष एवं बच्चियों ने गायत्री परिवार की विधिवत दीक्षा ग्रहण की। प्रखंड समन्वयक पिंटू राउत ने बताया कि गत वर्ष आयोजित गायत्री महायज्ञ में सम्मानित एक महिला को भागीरथी दिवस के अवसर पर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। इस महायज्ञ के दौरान शिशु का नामकरण संस्कार कर उसका नाम 'भागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.