मगध विश्वविद्यालय में 204 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों का दस्तावेज सत्यापन कार्य संपन्न
गया, अगस्त 7 -- मगध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा नवस्थापित डिग्री कॉलेजों के लिए चयनित सहायक प्राध्यापकों के दस्तावेज सत्यापन का कार्य संपन्न हो गया। विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 17 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में योगदान देने वाले 204 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों व अन्य आवश्यक अभिलेखों का गणित विभाग स्थित रामानुजन सभागार में गहन सत्यापन किया गया। आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम में कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज की बौद्धिक शक्ति और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार होते हैं। उन्होंने नवचयनित शिक्षकों से विद्यार्थियों में ज्ञान, नैतिक मूल्यों और शोध की भावना विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के माध्यम से ही बिहार के शैक्षणिक परिदृश्य को नई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.