गया, मार्च 9 -- मगध विश्वविद्यालय में सोमवार को कुलपति प्रो. एसपी शाही की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें अगले माह 18 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में पूर्ववर्ती छात्र (एलुमनाई) मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।कुलपति ने कहा कि एलुमनाई मिलन समारोह विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास को याद करने के साथ-साथ वर्तमान छात्रों को पूर्व छात्रों के अनुभवों से सीखने और प्रेरणा प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। साथ ही निर्णय लिया गया है कि एलुमनाई मिलन समारोह में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम में बिहार सरकार और केंद्र सरकार के मंत्री, आईएएस और आईपीएस अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र भी आमंत्रित किए जाएंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.