मगध विश्वविद्यालय में सेवानिवृत तीन कर्मचारियों को दी गयी विदाई
गया, मार्च 25 -- मगध विश्वविद्यालय सेवा अंतर्गत कार्यरत तीन कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति के उपरांत बुधवार को कर्मचारी संघ कार्यालय में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों में तुलसी राउत, भरत यादव और गया सिंह यादव को संघ की ओर से सम्मानित किया गया। ये तीनों कर्मचारी पिछले माह 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। समारोह के दौरान संघ की ओर से सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, बैग, माला और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि तीनों कर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय की सेवा ईमानदारी और निष्ठा के साथ की है। अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। विदाई समारोह में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार के अलावा महासचिव दीपक कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.