गया, अगस्त 17 -- मगध विश्वविद्यालय और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बीच सोमवार को डिजिटल भुगतान व्यवस्था को मजबूत करने और छात्र सुविधाओं के विस्तार को लेकर समझौता हुआ। समर्थ पोर्टल के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया में बैंक के सहयोग से डिजिटल भुगतान व्यवस्था सफल रहने के बाद दोनों संस्थानों ने साझेदारी को व्यापक रूप देने का निर्णय लिया है। इससे विश्वविद्यालय में शुल्क जमा करने की प्रक्रिया अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और सुगम होगी। समझौते के तहत बैंक ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत विश्वविद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की पहल भी की। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक और गया शाखा प्रबंधक ने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी से मुलाकात की। इसके बाद प्रशासनिक भवन की तीन मंजिलों पर तीन वाटर कूलर लगाए गए। इनमें एक का विधिवत उ...