गया, मार्च 23 -- मगध विश्वविद्यालय परिसर स्थित फाउंटेन गोलंबर के समीप सोमवार को महापुरुष विचार मंच के तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 'भगत सिंह का समाजवाद और वर्तमान भारतीय राजनीति' विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मौजूद वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। डॉ. अनुज कुमार तरुण ने कहा कि भगत सिंह का समाजवाद केवल आर्थिक बराबरी तक सीमित नहीं था। उसमें सामाजिक न्याय और वैचारिक स्वतंत्रता की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के लिए उनके विचार मार्गदर्शक है। डॉ. पिंटू कुमार ने कहा कि यदि वर्तमान भारतीय राजनीति में भगत सिंह के विचारों को आत्मसात किया जाए तो लोकतंत्र अधिक मजबूत और जनहितकारी बन सकता है। डॉ. अम्बे ने कहा कि भगत सिंह का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.