मगध विश्वविद्यालय में भौगोलिक अनुसंधान की समकालीन दिशा से रूबरू हुए शोधार्थी
गया, जुलाई 28 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में मंगलवार को पीएचडी कोर्सवर्क (सत्र 2022-23) के शोधार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, शोध नैतिकता और आधुनिक भू-स्थानिक तकनीकों के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी, कुलसचिव डॉ. बीके मंगलम सहित अन्य अतिथियों ने किया। कुलपति प्रो. केशरी ने कहा कि पीएचडी सर्वोच्च शैक्षणिक उपाधि है। इसलिए शोधार्थियों को नियमित अध्ययन, शोध पद्धति, डेटा विश्लेषण, शोध लेखन और संदर्भ प्रबंधन में दक्षता विकसित करनी चाहिए। उन्होंने समाजोपयोगी और समाधान आधारित शोध को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. बासुदेव प्रसाद ने कहा कि कोर्सवर्क शोधार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.