गया, फरवरी 18 -- बोधगया, निज प्रतिनिधि मगध विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग की अध्यक्ष पद पर गया कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेशमा यास्मीन की नियुक्ति की गयी है। उन्हें तीन वर्ष या सेवानिवृत्ति, जो भी पहले हो, तक के लिए विभागाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है। डॉ. यास्मीन की नियुक्ति से शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शिक्षकों और छात्रों ने उनके नेतृत्व में विभाग के सर्वांगीण विकास की आशा व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...