मगध विश्वविद्यालय में छात्रहित की मांगों को लेकर प्रदर्शन
गया, अगस्त 22 -- मगध विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं की लंबित समस्याओं और छात्रहित की मांगों को लेकर शनिवार को छात्र जदयू अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा के नेतृत्व में एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र और समयबद्ध समाधान करने की मांग की। प्रमुख मांगों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2022-23 के विद्यार्थियों का कोर्सवर्क पुराने नियम से कराने, 2023-24 की रद्द परीक्षा दोबारा आयोजित करने और शोधार्थियों के लिए छात्रावास की व्यवस्था करना शामिल है। विभिन्न कॉलेजों में नामांकन व इंटर्नशिप के नाम पर कथित अवैध वसूली की जांच तथा 2017-20 और 2018-21 सत्र के विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कार्ड उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। साथ ही भ्रष्टाचार व अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और अरवल के लारी कॉलेज व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.