गया, दिसम्बर 17 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत एक घंटे का विपस्सना (माइंडफुलनेस) ध्यान सत्र आयोजित किया गया। सत्र का निर्देशन पालि-प्राकृत विभाग के आईसीएसएसआर पोस्ट डॉक्टोरल फेलो डॉ. हिमांशु कुमार सिंह ने किया। इसमें मनोविज्ञान विभाग स्नातकोत्तर के एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डॉ. हिमांशु कुमार सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा में विपस्सना के ऐतिहासिक और दार्शनिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा और शोध जगत में माइंडफुलनेस को मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत प्रभावी माना जा रहा है। उन्होंने नेचर और लैंसेट जैसी उच्च इंपैक्ट फैक्टर वाली अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित शोधों के माध्यम से विपस्सना के वैज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.