मगध विश्वविद्यालय में आयोजित संबंधन समिति की बैठक में 20 कॉलेजों को मिली मंजूरी
गया, अगस्त 9 -- मगध विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए नए संबंधन और संबंधन विस्तार की प्रक्रिया को लेकर शनिवार को संबंधन व नव शिक्षण कार्यक्रम समिति की बैठक हुई। कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय को प्राप्त 43 प्रस्तावों की समीक्षा की गयी। इनमें 20 महाविद्यालयों के संबंधन संबंधी प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। बैठक में दो महाविद्यालयों को स्थायी संबंधन व एक महाविद्यालय को कला संकाय में स्थायी और विज्ञान संकाय में नव संबंधन देने की अनुशंसा की गयी। अन्य प्रस्तावों में नव संबंधन और संबंधन दीर्घीकरण को भी मंजूरी दी गयी। मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 11 महाविद्यालयों के संबंधन प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिया गया। 11 महाविद्यालयों द्वारा निरीक्षण शुल्क जमा नहीं करने के कारण उनके प्रस्तावों पर विच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.