गया, जुलाई 14 -- बिहार प्रदेश संबद्ध डिग्री कॉलेज शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के बैनर तले मंगलवार को मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय पर सैकड़ों शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरना की अध्यक्षता मगध विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रवक्ता प्रो. अरुण कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि राज्य के संबद्ध और अनुदानित डिग्री कॉलेजों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी पिछले चार दशकों से नियमित वेतनमान, पेंशन और लंबित अनुदान की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में सरकार ने वेतनमान और पेंशन देने के लिए समिति गठन की घोषणा...