गया, अगस्त 1 -- मगध विश्वविद्यालय ने खेलकूद सत्र 2026-27 की गतिविधियों को गति देते हुए शनिवार को वार्षिक खेलकूद कैलेंडर जारी कर दिया। अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार चौधरी की ओर से जारी कैलेंडर में सितंबर से अक्टूबर तक आयोजित होने वाली अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां और आयोजन स्थल निर्धारित किए गए हैं। विभिन्न खेलों के सफल संचालन की जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों को सौंपी गयी है। खेलकूद प्रभारी डॉ. सुदर्शन राय ने बताया कि सभी महाविद्यालयों को निर्धारित तिथियों पर प्रतियोगिताएं हर हाल में संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मगध विश्वविद्यालय की टीम के लिए किया जाएगा, जो अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। उन्...