गया, अप्रैल 18 -- बिहार दिवस 2026 के अवसर पर पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनने वाले मगध विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों को शनिवार को कुलपति आवास में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. बीके मंगलम ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विशेष रूप से चांदनी कुमारी की सराहना करते हुए कहा कि इनकी मधुर गायकी ने प्रतियोगिता में निर्णायकों को प्रभावित किया और विश्वविद्यालय को शीर्ष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह का मुख्य आकर्षण चांदनी कुमारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.