गया, मार्च 18 -- मगध विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग में बुधवार को मगध मेडिकल कॉलेज के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर कुलपति प्रो. एसपी शाही ने रक्तदान के पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित करने की आवश्यकता जताई। विभाग की निदेशक पूनम सिंह ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और यह एक ऐसा पुनीत कार्य है। जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी बताया। शिविर की शुरुआत डॉ. नीरज के रक्तदान से हुई। जिसने अन्य प्रतिभागियों को प्रेरित किया। शिविर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं एसएसब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.