गया, मार्च 5 -- भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली गुरुवार की अहले सुबह मगध विश्वविद्यालय के जंबूरी मैदान में शुरू हो गई। मैदान में प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की गई। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन कर अभ्यर्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर दौड़ के लिए मैदान में भेजा गया। पहले दिन ट्रेड्समैन (8वीं पास) और ट्रेड्समैन (10वीं पास) श्रेणी के अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। अभ्यर्थियों ने 400 मीटर ट्रैक के चार चक्कर लगाते हुए 1600 मीटर की दौड़ पूरी की। दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थी दूसरे और तीसरे चक्कर में गिरकर रेस से बाहर हो गए, जबकि सफल अभ्यर्थियों में उत्साह साफ झलक रहा था। दौड़ में सफल होने वाले युवाओं को आगे पीएफटी, एमएमटी और जिगजैग जैसी शारीरिक दक्षता की अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.