गया, अगस्त 6 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर बायोटेक्नोलॉजी विभाग की सत्र 2024-26 की छात्रा निधि राज का चयन देश के प्रतिष्ठित सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स (सीडीएफडी), हैदराबाद में छह माह की शोध इंटर्नशिप के लिए हुआ है। इसे विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सीडीएफडी देश का अग्रणी जैव प्रौद्योगिकी एवं आनुवंशिक अनुसंधान संस्थान है, जहां चयनित विद्यार्थियों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं में कार्य करने का अवसर मिलता है। निधि राज डीएनए फिंगरप्रिंटिंग, आणविक जीवविज्ञान, जीनोमिक्स और आधुनिक बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े शोध कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। विभाग समन्वयक डॉ. एल. के. तरुण ने इसे विश्वविद्यालय की विकसित होती शोध संस्कृति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम बताया। वहीं डॉ. सरफराज अली और डॉ...