गया, दिसम्बर 6 -- मगध विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सभागार में शनिवार को 'लाइफ बाय डिजाइन - द आर्ट ऑफ लिविंग' विषय पर विशेष बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। द आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से आईक्यूएसी और एनईपी सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता द आर्ट ऑफ लिविंग के फैकल्टी सदस्य एवं प्रमाणित लाइफ कोच विकास कुमार ने जीवन-प्रबंधन, माइंडफुलनेस, आंतरिक जागरण और आत्म-चेतना पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन की वास्तविक यात्रा भीतर से शुरू होती है और अवसर बार-बार नहीं मिलते, इसलिए प्रत्येक मौके को सजगता के साथ अपनाना चाहिए। उनके प्रेरक संबोधन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, जागरूकता और आत्मविश्वास भर दिया। रजिस्ट्रार प्रो. विनोद कुमार मंगलम ने मन और बुद्धि की अंतर्...