नई दिल्ली, मई 21 -- Magadh University: मगध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। बिहार लोकभवन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के निर्देश पर राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा की ओर से जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से सारे दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। पूर्व भाजपा सांसद सुशील सिंह ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने शशि प्रताप शाही के ऊपर डेढ़ सौ से दो सौ करोड़ के गबनका आरोप लगाया था। मगध विवि के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार केसरी को राज्यपिाल के आदेश पर विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार सौंपा गया है। प्रो. केसरी वर्तमान में मगध विश्वविद्यालय के वरिष्ठतम प्रोफेसर हैं। नियमित कुलपति की नियुक्ति होने अथवा अगले आदेश तक वे कुलपति के दायित्वों का निर...