गया, मई 15 -- शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज कैंपस में करोड़ो रुपये खर्च होने के बाद भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट सात वर्षों में भी शुरू नहीं हो पाया है। आज भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण परिसर में जगह-जगह जलजमाव व सीवरेज का पानी बह रहा है। परिसर में गंदगी व बदबू से यहां के मेडिकल स्टूडेंट, डॉक्टर और यहां इलाज कराने आये मरीज भी परेशान रहते हैं। शुक्रवार को पड़ताल में यह प्लांट बंद मिला। तीन करोड़ से अधिक का खर्च, फिर भी लाभ नहीं यह भी पढ़ें- 26 माह बाद भी हैंडओवर नहीं, रामगढ़झील एसटीपी पर सवा करोड़ बिजली का बिल बकाया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का खर्च मगध मेडिकल कॉलेज कैंपस में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए सरकार का लगभग तीन करोड़ से अधिक का खर्च है। इस प्लांट के निर्माण की योजना वर्ष 2019 की ही है, जिसे बीएमएसआईसीएल (बिहार मेड...