गया, जनवरी 11 -- शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान केन्द्रीय कारा गया के बंदी की मौत हो गयी। कारा के अधिकारियों ने बताया कि सात जनवरी को 32 वर्षीय सतेन्द्र बसखोर भदवार थाना से एक्साइज एक्ट में कारा में आया था। उसकी तबीयत खराब होने के बाद नौ जनवरी को मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां से थोड़ा ठीक होने पर पुन: कारा भेजा गया था। इसके बाद 10 जनवरी को फिर तबीयत खराब होने पर मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गयी। मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि इसके बाद शव को मजिस्ट्रेट के निगरानी में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.