गया, जुलाई 17 -- शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द ही कैथ लैब की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। कैथ लैब की स्थापना से पहले आवश्यक सिविल वर्क शुरू कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अगस्त तक भवन संबंधी सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद कैथ लैब के उपकरणों का इंस्टॉलेशन शुरू होगा। यदि कार्य निर्धारित समय पर पूरा हुआ तो अक्टूबर तक मरीजों को इस अत्याधुनिक सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। सुपर स्पेशियलिटी में अभी सिर्फ कार्डियोलॉजी विभाग में ओपीडी की मिल रही है सुविधा

कैथलैब शुरू होने से रोगियों को होगा लाभ वर्तमान में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में केवल ओपीडी सेवा उपलब्ध है। कैथ लैब नहीं होने के कारण डॉक्टर हृदय रोग से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं और ऑपरेशन नहीं ...