पटना, अगस्त 22 -- मगध महिला कॉलेज में शनिवार को पीयू के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय कुमार सिंह ने डे केयर सेंटर, हेल्थ केयर सेंटर और ओपन जिम का उद्घाटन किया। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नागेन्द्र प्रसाद वर्मा, पटना विवि के प्रोक्टर प्रो. (डॉ.) सूरज देव सिंह और डीन, छात्र कल्याण प्रो. (डॉ.) कामेश्वर पंडित उपस्थित रहे। कॉलेज प्रशासन ने इन सुविधाओं की शुरुआत शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं की सुविधा एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए की है। डे केयर सेंटर में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण खेल क्षेत्र और शैक्षिक व्यवस्था की गई है, जिससे कॉलेज कार्यरत महिलाओं को पारिवारिक और व्यावसायिक दायित्वों को निभाने में आसानी होगी। हेल्थ केयर सेंटर में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, निरीक्षण कक्ष और प्रशिक्षित नर्स की व...