गया, फरवरी 28 -- गया सहित मगध प्रमंडल के सभी जिलों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत की जाएगी। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए हर घर नल-जल योजना के तहत प्रत्येक घर तक शुद्ध और शीतल जल पहुंचाने के लिए सरकार ने विशेष निर्णय लिया है। यह जानकारी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पीएचईडी विभाग के मंत्री के साथ बैठक के बाद दी। उन्होंने कहा कि योजना के रख-रखाव और संचालन की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में यह बात सामने आयी कि वार्ड सदस्यों द्वारा कराए गए कार्यों के तहत कई स्थानों पर हर घर नल-जल योजना की स्थिति बेहद खराब है। अधिकांश पाइप फटे हुए हैं, नल टूट चुके हैं और बिजली बिल के भुगतान के अभाव में कई योजनाएं बंद पड़ी हैं। बोरिंग और पानी टंकी के लिए भूमि विवाद तथा नल-जल अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान में देरी के...