गया, फरवरी 25 -- मगध प्रमंडल के पांचों जिलों में गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराने के मामले को बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने बुधवार को बिहार विधानसभा में उठाया। मगध के गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल में हर वर्ष गर्मी के मौसम में होने वाले पेयजल संकट पर विधानसभा में सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है। विधायक ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव देते हुए संभावित जल संकट से निपटने के लिए समय रहते ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की। विधायक ने अपने प्रस्ताव के माध्यम से कहा कि मई-जून के दौरान इन जिलों में भूजल स्तर में तीन सौ से चार सौ फीट तक गिरावट दर्ज की जाती है। इसके कारण बड़ी संख्या में हैंडपंप सूख जाता है। ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं ठप पड़ जाती है। साथ ही नलकूपों की जलधारण क्षमता कम हो जाती है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से ही संकट की आहट शुरू हो जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.