गया, मई 6 -- गया जिले सहित मगध प्रमंडल को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने के उद्देश्य से कई रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन पहलों को जनआंदोलन का रूप देने के लिए डॉ. प्रेम कुमार ने विशेष जोर दिया है। बुधवार को गया जी सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्वच्छता और पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित विशेष चर्चा की साथ ही इसे हर हाल में सफल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। कहा कि सभी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल सफाई व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि नागरिकों में जिम्मेदारी और स्वामित्व की भावना भी विकसित होगी जिससे गया शहर को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जा सकेगा।
स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा शहर के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.