लातेहार, जून 20 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। प्रखंड के मगध बीपीआर कैंप में रैयत विस्थापित संघर्ष समिति एवं प्रबंधन के बीच त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना प्रभावित ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- अधिग्रहित जमीन के बदले सीसीएल मे नौकरी के लिए दशकों करना होगा इंतजारबैठक में प्रतिभागी बैठक में मगध सीसीएल के महाप्रबंधक चितरंजन कुमार,बीपीआर आउटसोर्सिंग कंपनी के महाप्रबंधक श्रीनिवासन रेड्डी तथा रैयत विस्थापित संघर्ष समिति,आरा के सदस्य उपस्थित रहे। संघर्ष समिति की ओर से विस्थापित परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने, 15 दिनों के भीतर भूमि मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) साइट को पूर्ण रूप से विकसित करने तथा सीसीएल द्वारा काट...