लातेहार, जुलाई 31 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। सीसीएल की मगध परियोजना के नए परियोजना पदाधिकारी के रूप में सुधीर कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा परियोजना के कार्यों की जानकारी ली।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परियोजना में सुरक्षित कोयला उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण तथा श्रमिकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उत्पादन लक्ष्य हासिल करने और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करने का भरोसा जताया।पदभार ग्रहण के दौरान परियोजना के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...