बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हेमन ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे मगध जोन बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी का पांचवां मैच नवादा बनाम गया के बीच एसएससीसी खेल मैदान पावापुरी मे खेला गया। उलटफेर करते हुए नवादा ने गया की मजबूत टीम को तीन विकेट से हरा दिया। नवादा के अर्णव यादव को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन बनाये। यशराज ने 46, रंजन ने 33, गौरव ने 31, मंगल ने 23, तथा अभिषेक ने 17 रन बनाये। नवादा के अर्णव ने चार, सुदर्शन और सागर ने तीन-तीन विकेट चटकाये। जवाब मे खेलते हुए नवादा की टीम ने तीन विकेट से यह मैच जीता। नवादा ने 47.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर किया । सुमन सौरभ ने 62, दीपक ने 41, निशांत ने 38, हर्ष ने 32, अनुराग ने 21 और सुदर्शन ने 14 रनों का योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.