भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड में बुधवार को राज्यस्तरीय (अंतर प्रमंडल) अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को हरा जीत का ताज पहना। मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर के खिताब के लिए तिरहुत प्रमंडल के मणिकांत को चुना गया। जबकि बेस्ट बल्लेबाज मगध के आदर्श बने। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब मगध के आदर्श को दिया गया। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) जय नारायण कुमार ने दी। फाइनल मुकाबले में मगध की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी तिरहुत प्रमंडल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट पर महज 117 रन ही बना पाई। बल्लेबाजी में अभिनव ने 31 रन, आलोक ने 17 रन, मणिकांत ने 19 रनों का योगदान दिया। तिरहुत ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.