चतरा, जुलाई 3 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। मगध संघमित्रा के नये महाप्रबंधक राजीव सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने निवर्तमान जीएम चितरंजन कुमार से बागडोर लिया। बताया गया कि चौथे जीएम को मगध संघमित्रा के विस्तार के लिए कयी चुनौतियों से फिलहाल जूझना पड़ेगा। सीएमडी नीलेन्दू सिंह ने जिन उम्मीद और विश्वास के साथ इन्हें मगध का बागडोर सौंपा है उसपर खरा उतरना आसान नहीं है। जमीन के बदले नौकरी, मुआवजा और विकास की उम्मीदे रैयतों को अलग से होगी। जानकारी के अनुसार जिस मगध में हर रोज 55 हजार टन कोयले की उत्पादन हो रही है उसके विस्तार के लिए ढाई साल से बंद कुण्डी देवलगडा कोल पैच से कोल उत्पादन करने की चुनौती होगी। यह भी पढ़ें- मगध में कोयले की स्टाक शून्य जमीन के अभाव में यह पैच बंद है। इसके अलावा रोड के कारण एनटीपीसी पावर प्लांट को पिछले बीस दिनों से को...