चंदौली, दिसम्बर 13 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से मिर्जापुर रेलखंड पर शनिवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में शनिवार की सुबह फायर इंस्टीग्यूसर (अग्निशमन यंत्र) का ढक्कन फट गया। जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसा चुनार के पास झिंगूरा और पहाड़ा स्टेशन के बीच हुआ। धमाका इतना तेज था कि यात्रियों में भगदड़ मच गई। चेन पुलिंग कर यात्री कोच से नीचे कूदने लगे। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। संयोग ठीक रहा कि अप लाइन पर कोई गाड़ी नहीं थी। यदि कोई गाड़ी अप लाइन पर रही होती तो पिछले दिनों की तरह इस बार भी बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में तीन यात्री जख्मी हो गए। दो को चुनार स्टेशन पर उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.